एक शेयर पर 10 फ्री शेयर के लिए ओरिएंट टेक ने रिकॉर्ड डेट का किया एलान, 18% उछला स्टॉक
आईटी सेक्टर की कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज़ के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 18% तक उछलकर ₹464.30 के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने एक शेयर पर 10 फ्री शेयर जारी करने के लिए 5 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है जिसके बाद शेयरों में यह तेज़ी दिखी है। पिछले 1 माह में यह शेयर 27.31% चढ़ा है।