रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी गृह मंत्री व एसीसी चीफ मोहसिन नकवी ने एक शर्त पर भारतीय टीम को एशिया कप के मेडल सौंपने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर औपचारिक समारोह आयोजित होता है तो वह भारतीय टीम को मेडल देंगे। गौरतलब है, भारत ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी और मेडल लेने से मना कर दिया था।