एक्स के 'अबाउट दिस अकाउंट' फीचर पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स ने हाल ही में 'अबाउट दिस अकाउंट' नामक नया फीचर जोड़ा है। फीचर लॉन्च होते ही कुछ यूज़र्स ने शिकायत की है कि इसमें दिख रही जानकारी सही नहीं है। वहीं, कई लोगों ने बताया कि उनकी लोकेशन गलत दिखाई जा रही है, जबकि कुछ के अकाउंट की जॉइनिंग तारीख भी गलत बताई गई है।