एक साथ 303 दिनों की छुट्टी ना देकर स्कूल फंसा, Maths टीचर ने बताया कैलकुलेशन

दिल्ली में मैथ्स टीचर को 303 दिन की चाइल्ड केयर लीव (CCL) नहीं देकर स्कूल फंस गया जबकि वह सरकारी नियमों के तहत छुट्टी मांग रही थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनल का फैसला रद्द करते हुए कहा कि स्कूल मनमर्जी से CCL के लिए मना नहीं कर सकता और 303 दिन की एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव (EOL) को CCL में बदला जाए।