अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नज़र आए और तीनों नेताओं की ऐतिहासिक मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया। दरअसल, एपेक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पुतिन-ट्रंप चीन पहुंचे हैं। वीडियो में तीनों नेता आपस में हाथ मिलाते और गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन करते दिखे।