inshorts

X पर आया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, संवेदनशील कंटेंट और विज्ञापनों पर लगेगी रोक

एलन मस्क के प्लैटफॉर्म X ने 13-17 साल के किशोरों के लिए पैरेंटल कंट्रोल सुविधा शुरू की है। माता-पिता स्क्रीन टाइम, फॉलोअर्स, डीएम और कुछ शब्दों को ब्लॉक कर सकेंगे। नए अकाउंट स्वतः सुरक्षित मोड में रहेंगे। संवेदनशील कंटेंट और टार्गेटेड विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। इस सुविधा के तहत एक अभिभावक अधिकतम 5 किशोरों के अकाउंट नियंत्रित कर सकता है।