एक्स ने वीडियो क्लिपिंग टूल किया लॉन्च

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने नया वीडियो क्लिपिंग फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स लंबे वीडियो के 5 से 60 सेकंड तक के छोटे क्लिप बनाकर अपनी टिप्पणी के साथ शेयर कर सकेंगे। हर क्लिप पर मूल वीडियो का लिंक भी होगा। यूजर और मूल वीडियो क्रिएटर, दोनों X के रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत कमाई कर सकेंगे।

Load More