पिछले एक साल में रोजमर्रा की कई खाद्य वस्तुएं महंगी हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्याज के दाम करीब 99.3%, चीनी के 30.8%, अरहर दाल के 17.8% और सरसों तेल के 16.3% बढ़े हैं। चावल, दूध और अन्य दालों के दाम भी चढ़े हैं। हालांकि, आलू/टमाटर सस्ते हुए हैं। बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट प्रभावित हुआ है।