एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के IPO को बोली के अंतिम दिन (शुक्रवार) तक 45.4 गुना सब्सक्राइब किया गया। इन्वेस्टरगेन के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी 13% से 6.67% तक गिर गया है यानी लिस्टिंग पर पहले जहां 13% रिटर्न की संभावना दिख रही थी अब वह 6.67% रह गई है। 125 शेयर के लॉट वाले इस आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹120/शेयर है।