एक्सिसकेड्स की सब्सिडियरी कंपनी को सेना से मिला ₹224 करोड़ का काम, शेयर में आया उछाल
एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी को भारतीय सेना से ₹223.95 करोड़ का काम मिला है जिसके बाद कंपनी के शेयर में 4% से अधिक की तेज़ी आई है। कंपनी ने कहा है कि एक्सिसकेड्स एयरोस्पेस ऐंड टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड को अगले 2 साल में 50 टन टैंक ट्रांसपोर्टर ट्रेलर की 212 यूनिट सप्लाई करनी है।