एक्सपर्ट का अनुमान, 30% तक क्रैश हो सकता है सेंसेक्स, 18,000 तक फिसल सकता है निफ्टी
हिंदुस्तान के मुताबिक, कमज़ोर ग्लोबल संकेत, अमेरिकी टेक शेयरों में बिकवाली और AI को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर नकारात्मक माहौल जारी रहा तो आने वाले 1-2 साल में भारतीय शेयर बाज़ार में 30% तक करेक्शन संभव है। बकौल एक्सपर्ट, ऐसे में सेंसेक्स 60,000 और निफ्टी 18,000 के स्तर तक फिसल सकता है।