एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों गुलाबी व काला नमक की जगह आयोडीन वाला सफेद नमक ही खाना चाहिए

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टेबल सॉल्ट (सामान्य सफेद नमक) प्रोसेस्ड होता है और इसमें आयोडीन भरपूर मात्रा में होता है जो थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। वहीं, गुलाबी और काला नमक प्राकृतिक रूप से सोर्स किया जाता है लेकिन इनमें आयोडीन की कमी होती है जिससे हाइपोथायरायडिज़्म समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।