एक्सपर्ट्स ने बताया सैलरी के हिसाब से कितनी होनी चाहिए EMI
'न्यूज़18' ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि लोन की मासिक किस्तें (ईएमआई) सैलरी के 40% से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए और अगर यह 50% तक है तो सावधानी ज़रूरी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट और वेल्थ एडवाइज़र दीपक अग्रवाल के मुताबिक, "चाहे जितनी भी ज़रूरत हो, लोन हमेशा अपनी चुकाने की क्षमता को ध्यान में रखकर लेना चाहिए।"