एक्सरसाइज़ करते समय उत्तराखंड के युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हुई मौत

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) में सड़क पर एक्सरसाइज़ करते समय एक युवक को हार्ट अटैक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह एक्सरसाइज़ रोककर बैठता है और अचानक मुंह के बल गिर जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, उसका नाम प्रमोद बिंजोला था और वह स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग था।