टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट और पहला कैच 1877 में पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के ऐलन हिल ने लिया था। हिल ने ऑस्ट्रेलिया के नेट थॉमसन को 1-रन पर बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट का पहला विकेट लिया था और उसके बाद अल्फ्रेड शॉ की गेंद पर टेस्ट क्रिकेट का पहला कैच लेकर टॉम हॉरन को आउट किया था।