दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कई नेताओं ने उनके दफ्तर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कई नेता एक ही गुलदस्ता उन्हें बार-बार देकर उनके साथ तस्वीर खिंचवाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "इतनी बनियागिरी।"