भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लेने के साथ शतक जड़ा है और वह ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान डेनिस एटकिनसन (1955) और गैरी सोबर्स (1966), पाकिस्तानी पूर्व कप्तान मुश्ताक मोहम्मद (1977) और इमरान खान (1983) ने हासिल की थी।