पेज इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 2% से ज़्यादा गिरकर बुधवार के बंद भाव ₹45,305 से ₹1,205 तक टूटकर ₹44,100 के इंट्रा-डे लो पर आ गए थे। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने इसे 'रिड्यूस' रेटिंग दी और इसके लिए ₹41,040 टारगेट प्राइस तय किया है जो मौजूदा स्तरों से करीब 10% और गिरावट की संभावना दिखाता है।