एक ही दिन में 100 से अधिक भारतीय विमानों को मिलीं बम से उड़ाने की धमकियां
रिपोर्ट्स के अनुसार, विभिन्न भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित 100 से अधिक विमानों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकतर धमकियां सोशल मीडिया के ज़रिए मिली हैं जिनमें एअर इंडिया की करीब 36 उड़ानों, इंडिगो की करीब 35 और विस्तारा की करीब 32 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।