एक ही परिवार के 5 लोगों ने राजस्थान में की खुदकुशी, सड़े-गले मिले महिला व 4 बच्चों के शव
सीकर (राजस्थान) में शनिवार को एक फ्लैट में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव सड़े-गले हाल में मिले। रिपोर्ट्स के अनुसार, पति से अनबन के चलते फ्लैट में रहने वाली महिला ने 4 बच्चों संग ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, खुदकुशी कुछ दिन पहले हुई व शव से दुर्गंध आने पर लोगों ने उन्हें सूचित किया।