एक हाथ में सामान और दूसरे में बच्चे को लटकाया; घर जाने की भीड़ के बीच डरा देगा ट्रेन का वीडियो
दिवाली-छठ में घर जाने की भीड़ के बीच भोपाल रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शख्स एक हाथ में सामान और दूसरे में 6-माह के बच्चे को लटकाकर ट्रेन में घुसता दिख रहा है। इस दौरान लोग धक्का-मुक्की भी करते दिखे। सोशल मीडिया यूज़र्स ने सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है।