क्रिकेट लीग SA20 में एक फैन ने स्टैंड्स में एक हाथ से क्लीन कैच पकड़कर R2 मिलियन (लगभग ₹1.07 करोड़) के इनाम पर दावा ठोका है। वीडियो में कैच पकड़कर फैन खुश होता दिख रहा है। इस लीग के एक सीज़न में स्टैंड्स में एक हाथ से क्लीन कैच लेने वाले सभी फैन्स में ₹1.07 करोड़ बांटे जाते हैं।