एक हफ्ते में ₹2070 महंगा हुआ सोना; चांदी की कीमत ₹2,000 बढ़ी

मनीकंट्रोल हिंदी के मुताबिक, देश में पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमतों में ₹2070 जबकि 22 कैरेट सोने की कीमतों में ₹1900 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस दौरान चांदी के दाम में ₹2000 का इज़ाफा हुआ। मनीकंट्रोल हिंदी के अनुसार, बजट के अगले दिन रविवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹84,640/10 ग्राम रही।