एक हफ्ते के लिए आईपीएल छोड़ें और विरोध प्रदर्शन में शामिल हों: श्रीलंकाई क्रिकेटर्स से रणतुंगा
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने आईपीएल खेल रहे श्रीलंकाई क्रिकेटर्स से एक हफ्ते के लिए टूर्नामेंट छोड़कर आर्थिक संकट के बीच देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं...जो...आईपीएल में...शानदार खेल रहे हैं...और...उन्होंने अपने देश के बारे में बात नहीं की है...दुर्भाग्यवश...लोग सरकार के खिलाफ बोलने से...डरते हैं।"