एक ही रास्ता है लौट आइएः भगोड़े आर्थिक अपराधियों से पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भगोड़े आर्थिक अपराधियों को भारत वापस लाने के लिए सभी तरह के माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, "नीतियों का भी आधार लिया है…कानून का भी आधार लिया है…डिप्लोमैटिक चैनल का भी उपयोग किया है और मैसेज भी बहुत साफ है कि यही एक रास्ता है लौट आइए...।”