एक ही स्टेज, 22 साल: आईआईटी मद्रास से अपनी तस्वीरें शेयर कर शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ
शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह ने इंस्टाग्राम पर आईआईटी मद्रास की अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से एक उनके हालिया दौरे जबकि दूसरी 22 साल पहले की है। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, "एक ही स्टेज, 22 साल।" गौरतलब है कि विनीता ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक (2001-2005) किया है।