दुल्हन ने पंजाब में किया मतदान, अधिकारी ने कहा- एकदम स्पष्ट प्राथमिकताओं वाली दुल्हन

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य में विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंची एक दुल्हन की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा है, "एकदम स्पष्ट प्राथमिकताओं वाली दुल्हन।" वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपनी शादी के दिन मतदान करने पहुंचे एक दूल्हे की तस्वीर शेयर कर लिखा, "अपने खास दिन को और खास बनाते हुए दूल्हे।"