एक-दूसरे के खिलाफ कप्तानी करने के बाद हार्दिक ने क्रुणाल के साथ शेयर की तब और अब की तस्वीर

आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ कप्तानी करने के बाद जीटी के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भाई क्रुणाल पंड्या के साथ तब और अब की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "बड़ौदा के 2 लड़के...जिन्होंने अपने सपने का पीछा करना कभी नहीं छोड़ा।" मैच के बाद क्रुणाल ने कहा, "ईश्वर की हम पर कृपा है...हमारे परिवार को गर्व है...मां खुश हैं।"