एक्यूआई 347 के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार 8वें दिन 'बेहद खराब' श्रेणी में रही

वायु गुणवत्ता व मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, रविवार को लगातार 8वें दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सफर के विश्लेषण के मुताबिक, रविवार सुबह शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 दर्ज किया गया जबकि शनिवार को दिल्ली का कुल एक्यूआई 355 दर्ज किया गया था।