एग्ज़ाम पास करने पर मलेशिया में पिता ने बेटे को पिलाई सिगरेट, हुई आलोचना
मलेशिया में सिजिल पेलजारन मलेशिया (भारत में 10वीं के समकक्ष) एग्ज़ाम पास करने पर पिता द्वारा इनाम में अपने बेटे को सिगरेट पिलाने का मामला वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए कड़ी आलोचना की है। पब्लिक हेल्थ मलेशिया ने भी इसे गलत और चिंताजनक करार दिया।