एग्ज़िट पोल्स के मुताबिक, एमपी में बीजेपी और कांग्रेस को मिलेंगी लोकसभा की कितनी सीटें?
एग्ज़िट पोल्स में एमपी में बीजेपी को अधिकांश लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है। 'इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया' के मुताबिक, बीजेपी को 28-29 जबकि कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलेंगी। एबीपी-सी वोटर ने बीजेपी को 26-28 और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। बकौल न्यूज़18 पोल हब, बीजेपी को 26-29 और कांग्रेस को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।