एग्ज़िट पोल्स के अनुसार हरियाणा में एनडीए और 'INDIA' ब्लॉक को मिल सकती हैं कितनी सीटें?
एबीपी-सी वोटर के एग्ज़िट पोल्स के मुताबिक, 10 लोकसभा सीटों वाले हरियाणा में एनडीए को 4-6 सीटें जबकि 'INDIA' ब्लॉक को 6-4 सीटें मिल सकती हैं। 'इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया' और इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने हरियाणा में एनडीए को 6-8 और 'INDIA' ब्लॉक को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। हरियाणा में 25 मई को मतदान हुआ था।