थिंक टैंक जीटीआरआई ने रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एच-1बी वीज़ा शुल्क बढ़ाकर प्रति कर्मचारी $100,000 करने के फैसले से भारत से ज़्यादा अमेरिका को नुकसान होने की संभावना है। बकौल जीटीआरआई, इससे अमेरिका में स्थानीय स्तर पर कम भर्ती, अमेरिकी ग्राहकों के लिए परियोजना लागत में वृद्धि और इनोवेशन की गति में कमी होगी।