एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि वह अगले 18-24 महीनों में 2,00,000 गांवों तक अपना नेटवर्क बढ़ाएगा और इसके लिए आगामी 6 महीने में उसकी 2,500 लोगों को रोज़गार देने की योजना है। बकौल बैंक, नई शाखाओं, बिज़नेस संवाददाता, बिज़नेस फेसिलिटेटर्स व डिजिटल प्लैटफॉर्म आदि के ज़रिए नेटवर्क फैलाया जाएगा। बैंक फिलहाल 1,00,000 से अधिक गांवों में सेवाएं देता है।