एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक के विलय को शेयरधारकों ने दी मंज़ूरी

एचडीएफसी ने नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल को बताया है कि कंपनी के शेयरधारकों ने उसके और एचडीएफसी बैंक के विलय को बिना किसी आपत्ति के बहुमत से मंज़ूरी दे दी है। एचडीएफसी ने विलय के लिए आरबीआई, सेबी व अन्य से भी मंज़ूरी प्राप्त कर ली है। कंपनी को दोनों स्टॉक एक्सचेंज से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी मिल गया है।