एचसी ने यूपी में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2019 का परिणाम नए सिरे से जारी करने का दिया आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 69,000 पदों वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2019 का परिणाम नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया है। नई चयन सूची बनने से बीते 4 साल से सेवाएं दे रहे हज़ारों टीचर नौकरी से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने कहा कि ये शिक्षक वर्तमान शैक्षिक सत्र पूरा होने तक पढ़ाते रहेंगे।