inshorts

एचसी के आदेश में डिग्री कॉलेजों में धार्मिक पहनावे पर कोई प्रतिबंध नहीं है: कर्नाटक सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार डिग्री कॉलेजों में धार्मिक पहनावे पर कोई प्रतिबंध नहीं है। विधानसभा में विपक्ष द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, "हाईकोर्ट के आदेश सभी कॉलेजों के लिए नहीं है...हाईकोर्ट ने कहा है कि प्रतिबंध केवल उन कॉलेज में लागू होंगे जहां यूनिफॉर्म है।"