inshorts

एचसी ने मलिक को वानखेड़े के खिलाफ ट्वीट करने से रोकने से इनकार संबंधी आदेश किया निरस्त

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े व उनके परिवार के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर रोक लगाने से इनकार करने संबंधी अपनी एकल पीठ का आदेश निरस्त कर दिया है। बकौल कोर्ट, समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े के अंतरिम आवेदन पर सुनवाई होने तक मलिक, वानखेड़े परिवार के खिलाफ ट्वीट नहीं करेंगे।