एटीएस ने योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए किया था मजबूर: मालेगांव ब्लास्ट का गवाह

2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में एक गवाह ने एनआईए अदालत को बताया है कि उस समय जांच कर रही एटीएस ने उसे प्रताड़ित किया था। गवाह ने अदालत को बताया कि एटीएस ने उसे योगी आदित्यनाथ व आरएसएस से जुड़े 4 अन्य लोगों के नाम लेने के लिए मजबूर किया था। धमाके में 6 लोगों की मौत हुई थी।