एडटेक यूनिकॉर्न अनअकैडमी ने की 1,000 कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट

ईटी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एडटेक यूनिकॉर्न अनअकैडमी ने पिछले कुछ हफ्तों में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। अनअकैडमी के प्रवक्ता ने कहा, "परफॉर्मेंस...को लेकर कुछ कर्मचारियों, कॉन्ट्रैक्टर्स और शिक्षकों की...भूमिकाओं की ज़रूरत और प्रदर्शन के आधार पर समीक्षा की गई थी।" अगस्त 2021 में फंडिंग राउंड में अनअकैडमी का मूल्यांकन $3.4 अरब था।