एडमिट कार्ड जारी करने के बाद परीक्षा लेना भूला एमपी का विश्वविद्यालय

जबलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एडमिट कार्ड जारी करने के बाद 5 मार्च को निर्धारित कंप्यूटर साइंस (एमएससी) के पहले सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करना भूल गया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछने पर छात्रों को पता चला कि परीक्षा के प्रश्न-पत्र भी नहीं छपे थे। कुलपति ने मामले में संबंधित अधिकारियों से 3 दिन में जवाब मांगा है।