एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीरेन सिंह ने यह इस्तीफा मणिपुर में शुरू हुई जातीय हिंसा के तकरीबन 2 साल बाद दिया है। गौरतलब है कि बीरेन ने आज ही गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी नए सीएम के नाम का 1-2 दिन में ऐलान करेगी।