एनआईए की छापेमारी के बाद पीएफआई का केरल में 12 घंटे का बंद, सरकारी बसों में हुई तोड़फोड़

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने एनआईए की अगुवाई में जांच एजेंसियों की उसके कार्यालयों, नेताओं के घरों और परिसरों में छापेमारी के विरोध में केरल में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का एलान किया है। इस दौरान कोच्चि, तिरुवनंतपुरम समेत कई जगहों पर सरकारी बसों व कुछ निजी वाहनों में तोड़फोड़ की गई।