राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, डी कंपनी और अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया। 'आईएएनएस' के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच शुरू करने की मंजूरी दे दी है। बकौल एनआईए अधिकारी, भारत में कई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में दाऊद की संलिप्तता की जानकारी मिली है।