एनआईए ने उत्तर भारत में संगठित आतंकी गिरोहों से जुड़े 50 ठिकानों पर की छापेमारी: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए ने सोमवार को उत्तर भारत में नार्को-आतंकवाद, हथियारों की तस्करी, गैंग्स के बीच प्रतिद्वंद्विता व अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल संगठित आतंकी गिरोहों से जुड़े करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की। 'एएनआई' के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों को लेकर एनआईए ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा व पंजाब में तलाशी की है।