राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साज़िश मामले को लेकर बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 11 जगहों पर छापेमारी की। इससे पहले, एनआईए ने 10 और 12 अक्टूबर को भी जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की थी। गौरतलब है, आतंकियों ने कश्मीर में एक-माह के भीतर बिहार के चार मज़दूरों समेत 11 नागरिकों की हत्या कर दी है।