एनआईए ने संभाली उदयपुर हत्याकांड की जांच, यूएपीए के तहत दर्ज किया केस

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उदयपुर (राजस्थान) में कन्हैया लाल नामक शख्स की दो लोगों द्वारा गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में जांच संभाल ली है। एजेंसी ने बताया कि मामले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले केंद्र ने कहा था कि मामले में इंटरनैशनल लिंक्स की जांच की जाएगी।