inshorts

एनआईटी श्रीनगर में समूह में भारत-पाक मैच देखने वाले छात्रों पर लगेगा ₹5,000 जुर्माना

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने एशिया कप 2022 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर छात्रों के लिए गाइडलाइन्स जारी की हैं। नियमों के मुताबिक, छात्रों के समूह में मैच देखने पर रोक रहेगी और वे मैच के दौरान अपने कमरों में रहें। समूह में मैच देखते हुए पकड़े जाने पर छात्रों पर ₹5,000 जुर्माना लगेगा।