एनईईटी-यूजी 2023 की परीक्षा देने वाली कुछ लड़कियों ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर उनकी ब्रा चेक की गई और उनसे इनरवियर उतारने को भी कहा गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक लड़की को कुर्ता उतारकर उल्टा पहनने को कहा गया। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ अभ्यर्थियों ने ड्रेस कोड का पालन करने के लिए पास की दुकानों से कपड़े खरीदे।