एनईईटी परीक्षा में फेल होने के बाद नोएडा और तमिलनाडु में 2 छात्राओं ने की आत्महत्या

नोएडा में गुरुवार को जेपी अमन सोसायटी की 7वीं मंज़िल से छलांग लगाकर 20 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रा एनईईटी यूजी 2022 परीक्षा में फेल होने के बाद तनाव में थी। वहीं, तमिलनाडु के चेन्नई में भी 19 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर एनईईटी परीक्षा में फेल होने के बाद खुदकुशी कर ली।